फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest

कोषागार कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

Fri, 13 Sep 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest
काली पट्टी बांधकर विरोध जताते कोषागार के कर्मचारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
कोषागार कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
विज्ञापन

छह सूत्री मांगों के समर्थन में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ का छह सूत्री मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उनकी मांगों के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को विस्तार दिया जाएगा।

संघ के जिला महामंत्री सतीश चंद दुबे ने कहा कि एक जनवरी 1996 के उपरांत वेतन आयोग की संस्तुतियों पर सचिवालय लेखा संवर्ग का पुनर्गठन कर वर्ष 2006 से 2013 तक सभी पदों पर कई बार उच्च वेतनमान स्वीकृत हुए। ऐसे में सचिवालय के लेखा संवर्ग को दिए जाने वाले तिथि से कोषागार कर्मियों को भी लाभ दिया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आंतरिक सेवा संवर्ग की भांति कोषागार के लेखा संवर्ग की नियमावली में कनिष्ठ सहायकों के लिए भी दस प्रतिशत पदोन्नति का कोटा निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया क 14 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर अपराह्न तीन से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इसके बाद 16 सितंबर को निदेशक कोषागार लखनऊ कार्यालय में एक दिवसीय धरना होगा। 17 से 19 सितंबर तक तीन दिन कार्य बहिष्कार कर 20 सितंबर को केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान महेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश, आशीष कुमार सिंह, जय प्रकाश धर दुबे, रामा मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, मकबूल अहमद आदि मौजूद रहे। उधर, कोषागार कर्मियों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed