{"_id":"5d73f95a8ebc3e013c6ca794","slug":"protest-maharajganj-news-gkp320701166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला लालटेन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला लालटेन जुलूस
विज्ञापन
बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ नगर के सक्सेना चौक पर लालटेन जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला लालटेन जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/फरेंदा। विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी व व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में जिले के कांग्रेसियों ने शनिवार की शाम नगर व ग्रामीण क्षेत्र में लालटेन जुलूस निकाला तथा प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
कांग्रेस कार्यकर्ता देर शाम वीर बहादुर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से लालटेन जुलूस लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए वापस सक्सेना चौक पर आए और यहां धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। हर व्यक्ति पहले से ही परेशान है, ऊपर से सरकार ने विद्युत दरों को बढ़ाकर लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के नाम पर भी व्यापारियों की आजीविका का साधन छीन लिया गया। जिन लोगों के भवन व दुकान सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए, उन्हें दूसरी जगह बसाने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है। जनहित का दावा करने वाली सरकार व उसके लोग अब चुप्पी साधे हुए हैं। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी सरकार की जनविरोधी मानसिकता का परिचायक है। इस दौरान विनय तिवारी, गोपाल शाही, पूर्णवासी प्रसाद, विनोद सिंह, कपिलदेव, अशोक मद्धेशिया, सुभाष पटेल, डॉ. जग्गू प्रसाद, रेनू गुप्ता, अकरम, संदीप तिवारी, आलोक रंजन पटेल, संतोष पांडेय, रामबचन, रामकिशुन, सोनू मौर्या, रामसनेही, केएम पटेल, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लालटेन जुलूस निकाला।इस दौरान राम प्यारे प्रसाद, रामनिवास चौबे, रमेश श्रीवास्तव, घनश्याम पांडेय, बदरे आलम, गोरख प्रसाद, धर्मनाथ, वीरेंद्र, पप्पू जायसवाल व शम्स आलम आदि मौजूद रहे।