फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protest held to remove country liquor shop

Maharajganj News: देसी शराब की दुकान हटाने के लिए किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 27 Mar 2024 08:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 27 Mar 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Protest held to remove country liquor shop
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के भगीरथपुर में स्थित इंटर काॅलेज निकट देसी शराब की दुकान हटाने को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंच कर नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव नौतनवा के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ल ने एसडीएम को तहरीर देकर कहा है कि नौतनवा तहसील के कोल्हुई थाना अन्तर्गत भागीरथी कृषक इंटर काॅलेज के मुख्य गेट से 50 मीटर की दूरी पर भगीरथपुर में देसी शराब की दुकान वर्ष 2022-23 से चल रही है। जबकि शासन का निर्देश है कि किसी विद्यालय, मंदिर के निकट शराब की दुकान नहीं चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बावजूद इसके आबकारी विभाग को देसी-शराब की दुकान के प्रोपराइट ने झूठी चौहद्दी दिखाकर इंटर काॅलेज के मुख्य गेट पर ही दुकान खोल दी है। इससे छात्र/छात्राओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नायब तहसीलदार शौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कर समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed