फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protest demanding repair of broken railings on bridges

Maharajganj News: पुलों के टूटे रेलिंग को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sun, 03 May 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Protest demanding repair of broken railings on bridges
प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उच्चाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन



निचलौल। क्षेत्र में पुलों के टूटे रेलिंग को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील पर जिम्मेदारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और रेलिंग दुरुस्त नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

तहसील पर प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने बताया कि निचलौल क्षेत्र के दर्जनों मुख्य मार्गों पर पुल-पुलिया की रेलिंग वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इस प र पर शासन व प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन मुख्य मार्गों पर रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत निचलौल के चमनगंज पुल, अमड़ी पुल, कोहढ़वल रोड पर निचलौल पब्लिक स्कूल के बगल में पुलिया, बैठवालिया हनुमान मंदिर के पास पुलिया, चौक रोड पर सेखुई से पड़री कला के बीच में पुलिया, चटिया से लक्ष्मीपुर के बीच में पुल, डोमा गांव के धोबीनिया घाट की पुलिया, जमुई से पिपरिया और भेड़िया के बिच में पुलिया की रेलिंग टूटे हुए है। इन्हें जल्द ही दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द रेलिंगों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद मौर्या, ईश्वर चंद पटेल, समसुद्दीन अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, मुक्तिनाथ गुप्ता, ललित भारती, इदरीश अली, राम अंचल, उस्मान अली, ओमकार मिश्रा, रामाश्रय, मुबारक अली, दशरथ, शौकत, सुदामा, परदेशी, मुस्तफ़ा, वृजलाल, कैलाश, छेदी, अनिरुद्ध, श्रीनिवास, आलीहसन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed