{"_id":"5a53c14f4f1c1bd5178b59de","slug":"proposal-of-power-sub-station-angry-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की जमीन पर उपकेंद्र के प्रस्ताव पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे की जमीन पर उपकेंद्र के प्रस्ताव पर भड़के ग्रामीण
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पट्टे की जमीन पर उपकेंद्र के प्रस्ताव पर भड़के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपाला के ग्रामीणों ने गांव की विवादित भूमि पर विद्युत उपकेंद्र बनवाने के प्रस्ताव पर विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को पत्रक देकर उपकेंद्र बनवाने पर रोक लगाने की मांग की। गांव वालों ने चेतावनी दी कि मनमाने ढंग से विद्युत उपकेंद्र विवादित भूमि पर नहीं बनने दी जाएगी। अगर इस मामले में आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
गोपाला गांव के प्रधानपति सीताराम, बासुदेव, बिकाऊ, रामाश्रेय, योगंद्र पांडेय, सुनेश्वर आदि लोगों ने डीएम को पत्रक देकर कहा है कि गांव की जिस भूमि पर प्रधान की तरफ से पट्टा निर्गत किया गया है, उस पर बिजली विभाग की तरफ से उपकेंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। विभाग के लोग उक्त भूमि का चिह्नांकन कर रहे हैं।
इससे गांव वालों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की अनुमति के बगैर बिजली विभाग उक्त भूमि पर जबरिया उपकेंद्र बनवाना चाह रहा है। गांव वालों ने प्रशासन से उक्त भूमि पर उपकेंद्र बनाने पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद, छांगुर, रामेश्वर सहानी, गनेश, दुर्गावती, जवाहिर आदि मौजूद रहे।