फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Product of groups shown in Sharad fair, no buyer seen

Maharajganj News: शरद मेले में दिखा समूहों का उत्पाद, नहीं दिखे खरीदार

Wed, 08 Feb 2023 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 08 Feb 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Product of groups shown in Sharad fair, no buyer seen
शरद मेले में दिखा समूहों का उत्पाद, नहीं दिखे खरीदार
विज्ञापन

फोटो
नाबार्ड की ओर से विकास भवन परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समूूूहों की ओर से तैयार गए विभिन्न उत्पादों का मंगलवार को स्टाॅल लगाया गया। दस से अधिक समूहों से जुड़ी महिलाओं ने जहां अपने उत्पाद को प्रदर्शित किया, वहीं आने-जाने वाले लोगों को उसके लाभ के बारे में भी बताया। मेला स्थल पर खरीदारों की भीड़ नहीं दिखी, जिससे कार्यक्रम की सार्थकता पर प्रश्नचिह्न भी खड़ा हुआ।
नाबार्ड की ओर से विकास भवन परिसर में लगाए गए शरद मेले का शुभारंभ करते हुए जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय ने कहा कि समूह से जुड़ी महिलाएं उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की तरफ अग्रसर हैं। उनकी ओर से बनाए गए उत्पाद न सिर्फ जिले में बल्कि जिले के बाहर भी बिक रहे हैं। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक अमरेश मौर्या ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले समूूह बैंकों के विश्वास को मजबूत कर रहे हैं। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कृष्ण कुमार ने कहा कि नाबार्ड की ओर से भी जिले के विकास में योगदान दिया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रमेश चंद्र सिंह बृजवाल, विनोद तिवारी, संतोष कुमार, रामबहाल, सुनील, कासिम समेत समूह से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समूहों ने लगाए स्टाॅल
विकास भवन परिसर में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ने वर्मी कंपोस्ट, जय अंबे समूूह ने सब्जी व मशाला व मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह ने अचार-मुरब्बा का स्टऍल लगाया। पार्वती स्वयं सहायता समूह ने हल्दी व मसाला, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ने खाद्य सामग्री एवं मां सरस्वती, वैष्णों व गंगा स्वयं सहायता समूह ने स्वच्छता, सर्फ व पानी का स्टाॅल लगाया। सुई-धागा स्वयं सहायता समूह ने मोमबत्ती एवं मां पाटेश्वरी समूह की ओर से सब्जी व स्ट्राबेरी का स्टाॅल लगाया गया। विभिन्न उत्पादों के स्टाॅल के लगने के बाद भी कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ नहीं जमा हो पाई। वहां की स्थिति देखकर लगा कि स्टाॅल तो लगा दिया गया, मगर वहां पर लोगों को नहीं बुलाया गया, जिससे मेले की सार्थकता पर सवाल खड़ा होता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed