{"_id":"6aa3097dc58837638902bed1","slug":"proceeds-from-cyber-fraud-credited-to-account-two-lakh-withdrawn-via-three-cheques-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184876-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइबर ठगी की रकम खाते में आई, तीन चेक से निकाल लिए दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइबर ठगी की रकम खाते में आई, तीन चेक से निकाल लिए दो लाख
विज्ञापन
महराजगंज। साइबर ठगी की रकम खाते में आने के बाद तीन चेकों के जरिए 2.02 लाख रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में खाताधारक की भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से संचालित प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध कैश आउट से संबंधित मामलों की जांच के लिए जोन कार्यालय गोरखपुर से डाटा प्राप्त हुआ था। इसकी पड़ताल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर की गई। जांच में एक बैंक खाते से जुड़ी तीन साइबर शिकायतें सामने आईं।
पुलिस ने संबंधित बैंक खाता संख्या की जानकारी भारतीय स्टेट बैंक से मांगी। बैंक से प्राप्त विवरण के अनुसार, खाता पनियरा थाना क्षेत्र के हेमछापर निवासी हिमांशु चौहान के नाम पर है। जांच में सामने आया कि तीनों शिकायतों से संबंधित कुल 2,2000 रुपये की रकम सात अगस्त को इसी खाते में पहुंची थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम खाते में आने के तुरंत बाद धनराशि निकाले जाने के कारण पुलिस ने प्रथम दृष्टया खाताधारक की भूमिका संदिग्ध मानी है। इसी आधार पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मो.रसीद खां ने बताया कि हेमछापर निवासी हिमांशु चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।