फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Priya got first prize in speech competition, Safina got second prize

Maharajganj News: भाषण प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, सफीना को दूसरा पुरस्कार

Sat, 26 Oct 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Priya got first prize in speech competition, Safina got second prize
महराजगंज। सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम की ओर से संचालित हिंदी की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में ''राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में हिंदी भाषा का महत्व'' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 25 छात्राओं में से प्रतियोगिता में प्रिया पटेल को प्रथम, सफीना खातून को दूसरा व अर्पिता मिश्रा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। तीनों छात्राओं को अध्यक्ष डॉ. आरके मिश्रा ने प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फोरम के अध्यक्ष पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि छात्राएं मोबाइल से नहीं पुस्तकों से मित्रता करें और रोज अखबार पढ़ने की आदत डालें उसी से ज्ञानवर्धन होगा। कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने कहा कि हिंदी निरंतर सीखने और समझने की विषय वस्तु है और अपनी अभिव्यक्ति हम ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा में करें। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान एडवोकेट ने कहा कि छात्रों को निरंतर वाद-विवाद, निबंध और अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महासचिव विमल कुमार पांडे ने कहा कि कार्यशाला के द्वारा छात्र-छात्राओं में हिंदी के प्रति चेतना जागृत करने का प्रयास फोरम कर रहा है। संचालन डॉ. शांतिशरण मिश्र ने किया। इस दौरान गायत्री पटेल, शुभम प्रजापति, दुर्गा शंकर, सुष्मिता पटेल, कृष्ण कुमार यादव, एजाज खान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed