फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Principal Chief Operations Manager of North Eastern Railway inspected passenger amenities

Maharajganj News: पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने यात्री सुविधाओं की जांच की

Sun, 15 Mar 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Principal Chief Operations Manager of North Eastern Railway inspected passenger amenities
नौतनवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते अधिकारी।
नौतनवा से लखनऊ तक सीधी ट्रेन चलवाने व ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या के निदान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं के लिए हर जरूरत से लैस हो नौतनवा रेलवे स्टेशन : राजेश कुमार
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने जांची यात्री सुविधाओं की व्यवस्था
नौतनवा। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार शनिवार को अपने विशेष यान सैलून से नौतनवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, गुड्स एवं कार्यालयों में मशीनों, वस्तुओं व अभिलेखों आदि के रखरखाव एवं ट्रेनों के संचालन आदि की स्थिति का मुआयना कर मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे पीसीओएम राजेश कुमार ने प्लेटफाॅर्म, मालगोदाम, वाणिज्य एवं स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, विश्रामालय, वेटिंग रूम, पार्किंग स्टैंड, टिकट काउंटर आदि स्थलों का मुआयना कर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं गुड्स से संबंधित रैक हैंडलिंग व्यवस्था एवं अन्य विभिन्न अभिलेखों की जांच कर प्रविष्टियों को हमेशा अपडेट रखने और स्टेशन पर साफ-सफाई सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं यात्रियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक से नौतनवा से लखनऊ तक सीधी ट्रेन चलवाने की मांग करते हुए लोकल ट्रेनों की लेटलतीफी से उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया। प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही छिटपुट कमियां को दूर करने के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुकेश कुमार, यातायात निरीक्षक उमाकांत सिंह एवं राजीव लोचन मिश्र, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जा हाशिर बेग, जीएस पुरषोत्तम, सीएस एसपी यादव, स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम, धनंजय चौबे, राकेश कुमार, गौतम अग्रहरि, पायल जायसवाल, टीटीई राहुल यादव, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed