फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prices of kidney, heart, BP and other medicines increased

Maharajganj News: किडनी, हृदय, बीपी सहित अन्य दवाओं के बढ़े दाम

Tue, 02 Apr 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Prices of kidney, heart, BP and other medicines increased
महराजगंज। किडनी, हृदय, बीपी सहित अन्य आवश्यक दवाओं के दाम एक अप्रैल से बढ़ गए। इससे गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आवश्यक श्रेणी की दवाओं के दाम में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक असर हृदय, किडनी, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, त्वचा, बुखार, संक्रमण, खून की कमी, कुष्ठ रोग, टीबी, माइग्रेन आदि रोग की दवाओं पर पड़ेगा। जिले में करीब 2000 लाइसेंसी दवा की दुकानें हैं। अभी नया स्टाक दुकानों में नहीं आया है। नया स्टाक आते ही बढ़े दाम पर दवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

शहर के दिनेश, चंदन कुमार का कहना कि सरकार एक तरफ मुफ्त राशन दे रही है, वहीं दूसरी ओर दवा महंगी कर रही है। जब महंगी दवा नहीं खरीद पाने के कारण व्यक्ति स्वस्थ और जीवित नहीं रह पाएगा, तो राशन का क्या करेगा। इसलिए दवाई सस्ती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा का कच्चा माल अधिकांश बाहर से आता है। रूस, यूक्रेन में चल रहे युद्ध का असर दवाओं के दाम पर पड़ा है। आम आदमी दवाओं के बढ़े दाम से और परेशान हो जाएगा। आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है। आवश्यक श्रेणी की दवाओं के दाम कम होने चाहिए। दवा कारोबारी पुराने स्टॉक को पहले के ही दाम पर बेचेंगे।
-ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी, अध्यक्ष, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed