फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prevention from cyber crime is possible only with wisdom and intelligence

Maharajganj News: समझदारी और होशियारी से ही साइबर अपराध से बचाव संभव

Fri, 29 Aug 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Prevention from cyber crime is possible only with wisdom and intelligence
पुलिस पाठशाला कार्यक्रम में उप​स्थित छात्र।
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन बृहस्पतिवार को नवजीवन मिशन स्कूल आनंदनगर में हुआ। पाठशाला में साइबर अपराध से बचने के तरीकों के साथ ही जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरूद्ध कुमार ने कहा कि समझदारी और होशियारी से ही साइबर ठग से बच सकते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहना कोई गलत बात नहीं है, मगर अनजान लाइक को अपना समर्थन बिल्कुल न दें। यह आपको मुसीबत में डाल सकते हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि फरेंदा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर उन लोगों का डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं, जो उनकी धमकियों से डर जाते हैं। इसलिए स्वयं जागरूक होना जरूरी है। पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक अंजली राय ने छात्राओं से सवाल किया। साइबर विशेषज्ञ मनीष मिश्रा ने कहा कि व्हाट्सएप में टू स्टेप को अपनाकर अपना डाटा सुरक्षित रख सकते हैं। प्रधानाचार्य साजी लुईस ने सभी अतिथियों के प्रति अभार प्रकट किया। आलोक कुमार सिंह, करिश्मा गुप्ता, वैभव त्रिपाठी, सत्येन्द्र पांडेय, आलोक रंजन, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed