फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prepare for tree plantation on time: DFO

समय से करें वृक्षारोपण की तैयारी : डीएफओ

Tue, 27 Feb 2024 07:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 27 Feb 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
Prepare for tree plantation on time: DFO
महराजगंज। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण व गंगा समिति और जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। डीएफओ महराजगंज ने विभागवार आवंटित लक्ष्य के विषय में सूचित करते हुए सभी संबंधित विभागों को समय से वृक्षारोपण तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में एवेन्यू और थीम आधारित वृक्षारोपण करने संबंधी जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप पौधों की सूची बनाने और अन्य तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान में जनभागीदारी को सुनिश्चित करें और लोगों की सहमति लेते हुए उनके घरों के सामने भी पौधे लगाएं। उन्होंने मानव पशु संघर्ष रोकने के लिए जिलाधिकारी के पूर्व निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर गंगा समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि नदियों के किनारे ग्राम गंगा समिति का गठन करते हुए, सूची डीएफओ कार्यालय को उपलब्ध कराएं। नदियों के किनारे जनजागरूकता के लिए गंगा आरती को व्यवस्थित ढंग से कराएं। इस दौरान सीएमओ डॉ. नीना वर्मा, एसडीएम डॉ. पंकज कुमार, पीडी रामदरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed