फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparations for the Mahashivratri fair at Ithiya Shiva Temple are complete.

Maharajganj News: महाशिवरात्रि मेले को लेकर ईटहिया शिव मंदिर की तैयारी पूरी

Sat, 14 Feb 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 14 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Mahashivratri fair at Ithiya Shiva Temple are complete.
निचलौल। क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में फाल्गुन शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले की सभी तैयारियां प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं। महाशिवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन

पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में नेपाल राष्ट्र सहित दूर दराज के जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगते हैं। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मेले में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के अलावा सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

किसी भी अनहोनी की आशंका को समाप्त करते हुए मंदिर समिति व प्रशासन ने मेले में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। इस दौरान संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस के साथ एलआईयू और अन्य जांच एजेंसियां के लोग भी सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा की नगरी में आकर जलाभिषेक करते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस प्रशासन व मंदिर समिति के लिए चुनौती रहती है। इसको लेकर निचलौल, कोतवाली, ठूठीबारी, चौक, कोठीभार सहित अन्य थानों की पुलिस कर्मियों के अलावा पुलिस सिविल लाइन महराजगंज के भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही दो ट्रैफिक पुलिस, एक फायर बिग्रेड की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर गेट, मंदिर परिसर व शिवलिंग की जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिससे संदिग्ध लोगों की गतिविधियां कैमरे में कैद होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed