फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparations for the assembly elections have begun at the administrative level.

Maharajganj News: डीएम ने खुलवाया वेयरहाउस, ईवीएम-वीवीपैट की सफाई, 12 अक्तूबर से एफएलसी शुरू

Sat, 10 Oct 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the assembly elections have begun at the administrative level.
महराजगंज। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 12 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयरहाउस खुलवाया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम और वीवीपैट की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को एफएलसी के लिए तैयार करने को कहा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि ईवीएम वेयरहाउस चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल के अनुसार खोला गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि एफएलसी पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक चुनाव से पहले ईवीएम-वीवीपैट की जांच निर्माता कंपनी बीईएल के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की जाती है। यह जांच जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होती है। केवल एफएलसी में उत्तीर्ण मशीनें ही चुनाव में उपयोग की जाएंगी। एफएलसी की प्रक्रिया चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर लिस्ट में सुधार पर बैठक
वेयरहाउस निरीक्षण के बाद डीएम एवं निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने वोटर लिस्ट में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने नए मतदाताओं को बढ़ाने की भी मांग की। डीएम ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वे घर-घर जाकर वोटर लिस्ट को सही कराएं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed