{"_id":"3a32e51d824b1f0237069315dc473aca","slug":"preparation-of-republic-day-started-in-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का सबसे बड़े पर्व गणतंत्र दिवस को मनाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। शनिवार को बुद्धा सभागार में बैठक अध्यक्षता करते हुए डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पुलिस लाइंस में होने वाली पुलिस परेड में शरीक होने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि विशुनपुरा गबडुंआ स्थित शहीद स्मारक के साथ ही शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया जाए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि शिक्षण संस्थाओं की ओर से प्रात: 8:30 मिनट पर फेरी निकाली जाए और इस प्रकार रूट निर्धारित किया जाए कि बच्चों को एक घंटे से अधिक न चलना पड़े।
इससे 10 बजे विद्यालय के ध्वजारोहण में शामिल हो जाए। उन्होंने कहा कि सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा, राष्ट्रगान होगा और संविधान में लिखित संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह 9:30 पुलिस लाइंस में पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 10:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद और क्रॉसरेस का आयोजन क्रीड़ाधिकारी कराएंगे। सुबह 11 बजे से विकास, शिक्षा और स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं की ओर से झांकी निकाली जाएगी जो नगर के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज से निकल कर मुख्यमार्ग से कलेक्ट्रेट पहुंचेगी जहां पर मूल्यांकन कर पुरस्कार का वितरण होगा। संचालन एडीएम केएस पांडे ने किया। इस दौरान पीडी आरएम उपाध्याय, डीडीओ एसएन सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।