{"_id":"6828e37c3428791dc60e4e8b","slug":"preparation-for-biometric-attendance-in-government-secondary-schools-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149379-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राजकीय माध्यमिक स्कूलों में बायोमीट्रिक हाजिरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राजकीय माध्यमिक स्कूलों में बायोमीट्रिक हाजिरी की तैयारी
Sun, 18 May 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में बच्चों के साथ शिक्षकों की उपस्थिति पर सीधे विभाग की नजर रहेगी।
इसके लिए माध्यमिक स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन का प्रबंध किया जाएगा, जिसकी खरीद प्रोजेक्ट अलंकार से की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से डीआईओएस कार्यालय से जानकारी मांगी गई है कि राजकीय स्कूलों में कितने विद्यार्थी, कितने शिक्षक पद सृजित व तैनाती है और कितने चतुर्थ श्रेणी पद रिक्त व कितने पदों पर तैनाती है।
डीआईओएस ऑफिस के मुताबिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जहां प्रभावी की गई है। वहीं चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मियों की प्रत्येक स्कूल में तैनाती संविदा पर करने की रूपरेखा बनाई गई है। विभाग से रिपोर्ट इसी परिप्रेक्ष्य में मांगी गई है।
जनपद के 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों का संचालन है, जिसमें 8500 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 304 शिक्षकों के पद सृजित हैं, जिसमें 134 शिक्षकों की तैनाती है। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी के 58 पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष सिर्फ तीन की तैनाती है। बच्चों को छात्रवृत्ति योजना के लिए 2024 से ही बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन बीते सत्र में बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रबंध किसी भी माध्यमिक स्कूल में नहीं था।
विज्ञापन
नये सत्र में निजी व प्रबंध तंत्र के अधीन स्कूलों में तो प्रबंध स्कूल प्रबंधन के जिम्मे है, लेकिन राजकीय माध्यमिक स्कूलों का संचालन माध्यमिक शिक्षा परिषद स्वयं करता है।
इसलिए प्रोजेक्ट अलंकार की मदद से सभी राजकीय स्कूलों में इसकी मशीन लगाई जाएगी।