{"_id":"5b5a23794f1c1bf6548b5361","slug":"prd-jawans-give-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों ने दिया धरना
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
हाथरस में प्रदर्शन करते ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सामने धरना देकर नियमित ड्यूटी लगाए जाने की मांग की। एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में पीआरडी जवानों ने कहा कि नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का गुजर बसर कर पाना मुश्किल हो गया है। महंगाई के इस दौर नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से समस्या हो रही है। सरकार नियमित ड्यूटी की व्यवस्था कर दे तो समस्या का समाधान हो जाएगा।
रामा प्रसाद ने कहा कि पीआरडी जवान सक्रिय एवं प्रशिक्षित हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जिलाधिकारी की तरफ से 14 सितंबर 2016 को सभी विभागीय अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, स्वायतशासी संस्थाओं व निकायों को वरीयता के आधार पर पीआरडी जवानों से सुरक्षा व्यवस्था में कार्य लिए जाने का निर्देश दिया गया था। जिलाधिकारी के इस आदेश का पालन न कर विभाग प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगा कर सेवा ले रहे हैं। इसके चलते प्रशिक्षित पीआरडी जवानों के समक्ष आर्थिक समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने पीआरडी जवानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नियमित ड्यूटी लगाए जाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की। इस दौरान इंद्रजीत, अवधराज यादव, रामफेर, भगवानदास, ब्रजभूषण, चंद्रिका गुप्ता, भुल्लुर, अनुराधा आदि मौजूद थे।