फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not even the pole for the net has been installed... yet the tennis court has been handed over on paper.

Maharajganj News: नेट बांधने का खंभा तक नहीं लगा....कागजों में हैंडओवर हो गया टेनिस कोर्ट

Thu, 27 Aug 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Not even the pole for the net has been installed... yet the tennis court has been handed over on paper.
वित्तीय सत्र 2024-25 में यूपीसिडको को मिला कार्य
विज्ञापन

3.75 करोड़ रुपये से पूरा कराया गया उक्त कार्य
महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेनिस कोर्ट का तय अवधि के पांच माह बाद कागजों में तो हैंडओवर तो हो गया लेकिन खिलाड़ियों को इसकी सूचना नहीं है। यूपी सिडको ने यह उच्चीकरण कार्य 3.75 करोड़ रुपये की लागत से कराया है। लेकिन स्थिति यह है कि कोर्ट नेट बांधने के लिए खंभे तक नहीं लगाए जा सके हैं। बिजली का काम भी आधा-अधूरा है। यूपी सिडको ने कागज में टेनिस कोर्ट हैंडओवर कर दिया लेकिन सुविधाएं क्रीड़ा विभाग विकसित करा रहा है।
जानकारी के अनुसार, छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट को उच्चीकृत करने के लिए शासन ने 3.75 करोड़ रुपये अवमुक्त करते हुए काम यूपी सिडको को वित्तीय वर्ष 2024-25 में सौंपा। कार्यवायी संस्था ने मार्च 2025 में कार्य शुरू कराया। यह काम मार्च 2025 तक पूरा होना था लेकिन तय समय बीतने के बाद भी यह कोर्ट हैंडओवर नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसकी वजह से सांसद खेल स्पर्धा के दौरान टेनिस खिलाड़ियों को खेलने के लिए चौक स्टेडियम तक जाना पड़ा। तत्कालीन डीएम संतोष कुमार शर्मा और उनके बाद सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने जब कार्यदायी संस्था पर सख्ती की तो यूपी सिडको ने जैसे-तैसे इसे अगस्त 2026 में क्रीड़ा विभाग को हैंडओवर कर दिया। कोर्ट हैंड ओवर होने के बाद भी टेनिस के शौकीन इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारण कि जरूरी सुविधाओं तक का इंतजाम नहीं किया गया है। जैसे रात में खेलने के लिए लाइटिंग प्रबंध, नेट बांधने के लिए खंभा इत्यादि नहीं है। खिलाड़ी अजय कसौधन व राजेश ने बताया कि टेनिस कोर्ट के लिए तीन वर्ष से इंतजार कर रहे हैं। हैंड ओवर होने के बाद भी इसका उपयोग हम नहीं कर पा रहे हैं।

वर्जन
डीएम व सीडीओ के लगातार दबाव के कारण यूपी सिडको ने इसी महीने हैंडओवर दिया है। हालांकि जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। इनका इंतजाम किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर यह खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed