Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   prashikshan karykram

प्रशिक्षण की सार्थकता को करें सिद्घ्ः गिरीश

Mon, 06 Jan 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
prashikshan karykram
महराजगंज जिले में नगर के एक हाल में उद्योग विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ प् - फोटो : MAHARAJGANJ
प्रशिक्षण की सार्थकता को सिद्ध करें : गिरीश
विज्ञापन

महराजगंज। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी रोजगार से जुड़कर उसकी सार्थकता को सिद्ध करें। वे न सिर्फ अपनी आय बढ़ाएंगे बल्कि दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

ये बातें उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने सोमवार को नगर के एक विवाह भवन में आयोजित फर्नीचर के प्रशिक्षणार्थियों को शिविर के समापन पर प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी छोटी पूंजी लगाकर व्यवसाय प्रारंभ करें तथा उसे विकसित करने के लिए शासन द्वारा संचालित ऋण परक योजना का लाभ भी उठाएं। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है जब हम उसका लाभ उठा सकें। स्वरोजगार के माध्यम से प्रशिक्षणार्थी अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकते हैं तथा विकास के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। सहायक प्रबंधक मनीष जैसवार ने कहा कि बिना तकनीकी ज्ञान के हम किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकते। आज के दौर में शैक्षिक के साथ तकनीकी ज्ञान हमारे विकास में सहायक है। प्रशिक्षकों ने भी इस दौरान नए बैच के प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ उठाने को कहा। इस दौरान दिनेश व अन्य प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed