फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhan mobilized against the working style of village secretary

Maharajganj News: ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर प्रधान लामबंद

Sat, 15 Feb 2025 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Feb 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Pradhan mobilized against the working style of village secretary
लक्ष्मीपुर। ग्राम सचिव अखंड प्रताप सिंह पर सरकारी रकम की निकासी और गड़बड़ी का आरोप है। इसे लेकर प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रधानों का आरोप है कि सचिव अखंड प्रताप सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी धन का गलत तरीके से निकासी और जमा करने का कार्य किया है। इससे गांव के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। प्रधानों ने मांग कि है कि सचिव को तत्काल उनके गांव से हटाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में प्रधान प्रमिला देवी, घनश्याम यादव, प्रभुदयाल वर्मा, अंगद यादव सहित अन्य कई ग्राम प्रधान शामिल थे। ग्राम प्रधानों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बीडीओ लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed