फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Practical examination: Control room made, Sector Magistrate deployed

प्रयोगात्मक परीक्षा : कंट्रोल रूम बना, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 01 Feb 2024 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 Feb 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Practical examination: Control room made, Sector Magistrate deployed
महराजगंज। शुक्रवार से जिले के 151 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए विभाग की ओर से 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही छह प्रधानाध्यापक भी पर्यवेक्षण करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा दो से नौ फरवरी तक छह सेक्टर में होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसमें सदर में सीडीपीओ विजय प्रकाश चौधरी, मिठौरा में ब्रजेंद्र जायसवाल, सिसवां में मिनाक्षी, निचलौल में गुंजनलता, नौतनवा अनुराग कुमार तिपाठी, लक्ष्मीपुर में खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा, बृजमनगंज ब्लाक में सीडीपीओ किरन जायसवाल, धानी में प्रमिला यादव सीडीपीओ, घुघली नीरजा गुप्ता परतावल में राधा कृष्ण त्रिपाठी, फरेंदा में अंगनित कुमार खंड शिक्षा अधिकारी और पनियरा में दीनानाथ द्विवेदी सीडीपीओ को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुरेंद्र प्रसाद प्रधानाध्यापक बरवां राजा, बलराम गुप्ता प्रधानाचार्य, श्याम बहादुर प्रधानाचार्य, नरेंद्र प्रताप यादव, अनमोल कुमार, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र कुमार चौधरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा को संपन्न कराए जाने का निर्देश दिया गया है। वहीं कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां के लिए प्रभारी के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार को नामित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने के लिए सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed