फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prabhat Pheri taken out on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev

Maharajganj News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी

Wed, 15 Nov 2023 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev
सिख समाज के सैकड़ों लोग हुए शामिल, सबद कीर्तन से भक्त हुए निहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नौतनवा। श्री गुरु नानक देव महाराज के पावन प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को सिख समाज के लोगों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी में सिख समुदाय के महिला पुरुष एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा नौतनवा से निकलकर नगर में भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा पहुंची।
23 नवंबर 554 वां प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में सिख समुदाय के लोगों द्वारा नौतनवा स्थित गुरु द्वारा श्रीगुरु सिंह सभा से प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा से निकलकर प्रभात फेरी हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, रेलवे स्टेशन चौक, घंटाघर चौक से होते हुए अस्पताल चौराहे से जायसवाल मोहल्ला होते हुए गुरुद्वारा पर आकर समाप्त हुई। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग ढोलक बजाते सबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए गुरु नानक देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर सरदार परमजीत सिंह, सरदार रंजीत सिंह, अनमोल सिंह, चन्ने सिंह, कवलजीत सिंह, जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed