फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PPGanj and Kolkata team in next round

Maharajganj News: पीपीगंज और कोलकाता की टीम अगले दौर में

Tue, 26 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 26 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
PPGanj and Kolkata team in next round
सिसवा के एमजीआई कालेज मैदान पर फुटबाल मैच मे दमखम दिखाते खिलाड़ी।
सिसवा बाजार। अटैक स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक आठ दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को संदीप स्पोर्टिंग क्लब पीपीगंज ने फैजाबाद हॉस्टल को 1-0 पराजित कर दिया। दूसरे मैच में कोलकाता इलेवन ने टाउन क्लब पडरौना को शिकस्त देकर अगले दौरान में प्रवेश किया। पहले मैच के मुख्य अतिथि मजिस्ट्रेट मोतिहारी बिहार आशीष मणि त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन फैजाबाद हॉस्टल व संदीप स्पोर्टिंग क्लब पीपीगंज के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मध्यांतर के पांच मिनट पहले पीपीगंज के जर्सी नंबर 3 राजा ने शानदार मैदानी गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद फैजाबाद के खिलाड़ी आखरी समय तक गोल मारने के लिए जोर अजमाइश करते रहे, लेकिन सफल न हो सके।
विज्ञापन

दूसरा मैच कोलकाता इलेवन क्लब व टाउन क्लब पडरौना के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमें गोल मारने के लिए पसीना बहाती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के बाद 25वें मिनट में कोलकाता के जर्सी नंबर 10 पीहू ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1.0 से बढ़त दिलाई। पडरौना टीम के खिलाड़ी आखरी समय तक गोल को बराबर करने के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन सफल नहीं हुए। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि रुद्रापुर के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अब्बास अली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed