फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Postmen will make Aadhaar cards for children by going door to door

Maharajganj News: घर-घर जाकर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे डाकिया

Wed, 03 Sep 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Postmen will make Aadhaar cards for children by going door to door
महराजगंज। डाकिया अब सिर्फ डाक ही नहीं लाएंगे बल्कि आधार कार्ड तैयार करेंगे। डाकिया घर-घर जाकर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे। डाक विभाग जनपद के 148 ग्रामीण डाकघरों में 15 सितंबर से यह आदेश लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए 180 पोस्टमैन प्रधान डाकघर से प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन

डाक विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत पांच वर्ष तक के बच्चों का नया आधार कार्ड घर बैठे बनवाया जा सकता है। साथ ही डाकिया घर जाकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे। इसका प्रशिक्षण पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों को दिया गया है। विभाग का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अब अभिभावकों को डाकघर जाने की जरूरत नहीं है। पोस्टमैन घर पर आकर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। ओटीपी आधारित सुविधाएं जैसे बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों को मिलेगी। अक्तूबर तक लीजिए रजिस्ट्री डाक सेवा का लाभ : रजिस्टर्ड डाक के जरिए अब दो माह और चिट्ठी या अन्य दस्तावेज भेजे जा सकेंगे। डाक विभाग ने एक सितंबर से रजिस्टर्ड डाक सेवा को बंद करके स्पीड पोस्ट जारी रखने का फैसला किया था। अब इसे 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर योगेश शर्मा ने बताया कि महत्वपूर्ण कागज या दस्तावेज अथवा बाहर पढ़ने वाले बच्चों को बैंक ड्राफ्ट बनाकर भेजने के लिए आज भी लोग इसे पसंद करते रहे। सरकारी विभागों के नियुक्ति पत्र आज भी इसी माध्यम से आते हैं। एक सितंबर से इसे रोकने के निर्देश थे। उससे पहले ही प्रधान डाकघर को पत्र मिल गया कि यह सेवा अब 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed