{"_id":"606a034f8ebc3e8cd11feb88","slug":"poster-on-school-walls-should-be-clear-maharajganj-news-gkp390837895","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की दीवारों से पोस्टर साफ कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की दीवारों से पोस्टर साफ कराने के निर्देश
विज्ञापन
सदर कोतवाली में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते डीएम डॉक्टर उज्ज्वल कुमार व एसपी प्रदीप गुप्ता।
- फोटो : MAHARAJGANJ
स्कूलों की दीवारों से पोस्टर साफ कराने के निर्देश
सदर कोतवाली में डीएम और एसपी ने बैठक के दौरान कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने बैठक एवं क्षेत्र भ्रमण तेज कर दिया है। प्रत्येक दिन थानों पर पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा ग्रामीणों से सीधा संवाद कर प्रत्येक जरूरी बिन्दुओं पर चर्चा की जा रही है। रविवार को सदर कोतवाली परिसर में डीएम एवं एसपी ने उप निरीक्षक एवं इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि अवैध शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों पर समय रहते कार्रवाई करें। प्रत्याशियों पर विशेष नजर रखें। अगर कहीं भी उनकी गतिविधि संदिग्ध लगे तो तुरंत कार्रवाई करें। सभी असलहों को जमा कराया जाए। आचार संहिता का पालन शत-प्रतिशत कराया जाए। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बिना अनुमति के वाहन द्वारा प्रचार करने व पोस्टर, बैनर को रोका जाए या थाने में जब्त किया जाए। प्राथमिक विद्यालय की दीवारों पर जिन प्रत्याशियों की ओर से पोस्टर चिपकाया गया है, उसको तत्काल साफ कराएं। इस दौरान निरीक्षक अखिलेश सिंह, मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
एक-दूसरे से कटुता का भाव न रखें : डीएम
महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील गांव बरदगवा राजा में वन विभाग चौकी पर चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव में एक-दूसरे से कटुता का भाव न रखें। चुनाव प्रचार भी शांति के साथ करें, असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। किसी बहकावे या लालच में पड़कर आचार संहिता का उल्लंघन न करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है, आचार संहिता भी लागू है। कानून व नियम के दायरे में रहकर चुनाव लडे़। कोई व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा कार्य न करें कि भविष्य ही खराब हो जाए। खासकर शैक्षणिक गतिविधियों वाले युवक इसका अवश्य ध्यान रखें। किसी प्रकार के अव्यावहारिक कार्य करने व चुनाव में खलल डालने वाले व्यक्ति की सूचना कंट्रोल रूम या बीट इन्चार्ज को सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। संवाद