फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Postal servants roared at the district headquarters with seven-point demands

Maharajganj News: सात सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर गरजे डाक सेवक

Wed, 13 Dec 2023 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 13 Dec 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
Postal servants roared at the district headquarters with seven-point demands
महराजगंज। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गोरखपुर मंडल के आह्वान पर डाक सेवकों ने बुधवार को साथ सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया। डाक सेवकों का कहना है कि सरकार हमारी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। इसलिए पूर्ण रूप से कार्य बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।
विज्ञापन

डाक सेवकों का कहना है कि आठ घंटे का काम पेंशन सहित सरकारी लाभ, कमलेश चंद्र कमेटी की सभी सिफारिशें लागू की जाएं, ग्रामीण डाक सेवक की एसडीबीएस सेवा निर्वहन लाभ तीन प्रतिशत से बढ़कर 10 करें और डाक सेवकों को पेंशन प्रदान करें। ग्रामीण डाक सेवक को सभी प्रकार की प्रोत्साहन योजना को समाप्त कर जैसे आईपी, पीबीआर, पीएलआई योजना मनरेगा भुगतान को बंद कर कार्यभार को गणना की जाए।
विज्ञापन

व्यावसायिक लक्षण को पूरा करके के लिए ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों को उनके स्वयं को मोबाइल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया का पालन करने के लिए बिना उनकी इच्छा एवं जानकारी के विरुद्ध समय के मोबाइल उपकरणों का उत्पीड़न को रोका जाए। समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत को लागू कर 5 घंटे का टीआरसीए, भेदभाव को समाप्त कर कर्मचारी के समान वार्षिक वेतन वृद्धि सुनिश्चित किया जाए। शाखा डाकघर का कार्य बढ़ाने के लिए सभी शाखा डाक सेवकों को लैपटॉप, प्रिंटर और ब्रांडेड नेटवर्क प्रदान किया जाए। डाक सेवकों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरे नहीं किए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, विनीत कुमार सिंह, किशोर कुमार पांडेय, सौरभ पांडेय, जितेंद्र पांडेय, सगीर अहमद, राजेंद्र वर्मा, बेचन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में उप डाकघर सिसवा में धरने पर बैठे संगठन के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जीडीएस कार्य समय को बढ़ाकर आठ घंटे करने,समिति से अनुमोदित 12, 24 व 36 वर्षों की सेवा के लिए वरिष्ठ जीडीएस का अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने व ग्रेच्युटी पांच लाख रुपये करने, पेंशन देने, समान कार्य का समान वेतन देने, परिवार को स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग की गई है। इस धरने में संगठन मंत्री वकील पाठक, महेंद्र पांडेय श्रीराम प्रजापति, मुहम्मदीन, रणविजय यादव, हरिनरायन गुप्ता, अविनाश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed