{"_id":"6560f92923b952aa740b3de4","slug":"post-viral-bronchitis-patients-are-losing-their-breath-while-coughing-maharajganj-news-c-7-gkp1037-378436-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट वायरल ब्रोंकाइटिस: खांसते-खांसते मरीजों का फूल रहा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट वायरल ब्रोंकाइटिस: खांसते-खांसते मरीजों का फूल रहा दम
विज्ञापन
खांसी ठीक होने में दो से तीन हफ्ते लग रहे, प्रत्येक दिन आ रहे आठ से 10 मरीज, सचेत रहने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में अच्छी खासी संख्या में पोस्ट वायरल ब्रोंकाइटिस की चपेट में आने वाले मरीज आ रहे हैं। इसमें मरीजों का दम खांसते-खांसते फूल जा रहा है। यह समस्या सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित होकर ठीक होने के बाद हो रही है। खांसी ठीक होने में दो से तीन हफ्ते लग रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ बचाव के सुझाव भी बता रहे हैं।
पिछले दो सप्ताह से तापमान में बदलाव के साथ सुबह-शाम की हल्की ठंड शुरू हो गई है। न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम में यह बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। घर-घर में लोग बुखार, खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि इलाज कराने के बाद मरीज बुखार, जुकाम से तो उबर जाते हैं मगर खांसी ठीक होने में दो से तीन सप्ताह का समय लग रहा है।
ऐसा पोस्ट वायरल ब्रोंकाइटिस की वजह से हो रहा है। ओपीडी में आठ से 10 मरीज यही समस्या लेकर दिखाने के लिए आ रहे हैं। ऐसे रोगियों को एंटीबायोटिक के साथ-साथ एंटी एलर्जिक दवाएं देनी पड़ रही हैं। उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे
-- मौसम सर्द होते ही बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। ठंड बढ़ते ही निमोनिया ने दस्तक दे दी है। निमोनिया का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों में देखा जा रहा है। जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 10 से 15 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। गंभीर होने पर पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि निमोनिया में फेफड़ों में संक्रमण हो जाता है। बच्चों को सर्दी में निमोनिया अधिक होता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --