फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Poor hostal, students open defecation in open

शौचालय बदहाल, छात्र खुले में शौच को विवश

Fri, 28 Sep 2018 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 28 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Poor hostal, students open defecation in open
शौचालय बदहाल, छात्र खुले में शौच को विवश - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास पीजी कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं। एक तरफ प्रशासन जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने की तैयारी कर रही है वहीं दूसरी तरफ शहर में सीएमओ कार्यालय के पीछे स्थित छात्रावास में शौचालय की टंकी भरकर जाम हो गई। इससे छात्रों को दिक्कत हो रही है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने टंकी की सफाई के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।  
विज्ञापन


छात्रावास में पीजी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र रहते हैं। दूरदराज से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों को यहां दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। छात्रावास में 17 कमरे हैं और इन कमरों में 48 छात्र वर्तमान में रह रहे हैं। छात्रों के मुताबिक 10 दिन से छात्रावास में बनी शौचालय की टंकी भर गई है। इसके चलते उन्हें खुले में शौच के लिए विवश होना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में छात्रों की ओर से शिकायती पत्र भी दिया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। छात्र विजय कुमार ने बताया कि इन दिनों बहुत दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। खुले में शौच के लिए जाना तो विवशता बन चुकी है। अजय कुमार, शेषमणि ने कहा कि स्वच्छता पर सरकार जोर दे रही है लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं हैं। दिवाकर, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि पता नहीं किन कारणों से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। रात में अगर शौच के लिए जाना पड़ता है तो मुश्किल होती है। दुश्वारियों के बीच छात्र रहने को विवश हैं। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही शौचालय की टंकी की सफाई करा दी जाएगी। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को हर संभव सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा   रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed