{"_id":"65ddf322979903ca58096de4","slug":"police-yard-inaugurated-seized-vehicles-will-remain-safe-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116684-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस यार्ड का उद्घाटन, सुरक्षित रहेंगे जब्त वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस यार्ड का उद्घाटन, सुरक्षित रहेंगे जब्त वाहन
Tue, 27 Feb 2024 08:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा/अड्डा बाजार। तहसील क्षेत्र के गांव नई कोट में नव निर्मित पुलिस यार्ड का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंगलवार को किया। पुलिस यार्ड परिसर में बने गार्दरूम और शौचालय, हैंड पंप का निरीक्षण किया।
ब्रिटिश शासन काल से रहे नईकोट थाना स्थल पर ग्राम निधि योजना से पुलिस माल वाहन यार्ड का निर्माण कराया गया है। पुलिस यार्ड तीन एकड़ 40 डिस्मिल भूमि पर सात लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें एक लाख 80 रुपये मनरेगा व छह लाख ग्राम निधि से रकम खर्च कर निर्माण कार्य कराया गया। पुलिस माल वाहन यार्ड में नौतनवा पुलिस सर्किल के नौतनवां, सोनौली, परसामलिक, बरगदवा आदि थानों की पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन डंप किए जाएंगे। यहां पुलिस गार्द की तैनाती रहेगी।
जिलाधिकारी ने पुलिस यार्ड परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस गार्द, शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालय के पास लगे हैंडपंप से पानी नहीं निकलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस यार्ड को हैंडओवर लेने के लिए कहा। इस मौके पर डीपीआरओ यावर अब्बास, एपीओ आभा दूबे, संपतिहा चौकी प्रभारी भागवत चौधरी, ग्राम प्रधान पति राम सावर यादव, विवेक शुक्ल, दीपेंद्र धवल मौजूद रहे।