{"_id":"698f834819247714b80549ba","slug":"police-will-keep-an-eye-on-religious-places-and-restaurants-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-171536-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धार्मिक स्थलों और रेस्तरां पर रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धार्मिक स्थलों और रेस्तरां पर रहेगी पुलिस की नजर
Sat, 14 Feb 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। वैलेंटाइन डे पर मनचले कहीं किसी तरह की असहज स्थिति उत्पन्न न कर सकें इसके दृष्टिगत पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। शुक्रवार को सीओ अंकुर गौतम ने थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव एवं चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता के साथ कस्बा स्थित धार्मिक स्थलों, रेस्टोरेंट, होटलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों का दौरा कर वहां के जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश देते हुए कड़ी हिदायत दी।
सीओ अंकुर गौतम ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे यह पुलिस की जिम्मेदारी है। वैलेंटाइन-डे की आड़ में कहीं कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाए इसके लिए क्षेत्र भ्रमण कर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। थानेदारों को धार्मिक स्थलों, होटलों-ढाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से निगरानी बनाए रखने और सिविल ड्रेस में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद