{"_id":"6994d4a94b3cfbf6ec01f819","slug":"police-vehicle-returning-from-raid-met-with-an-accident-one-inspector-died-five-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-171807-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दबिश से लौट रहा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक दारोगा की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दबिश से लौट रहा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक दारोगा की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
जालसाजी के एक मामले में दबिश देने खड्डा थाना क्षेत्र में गई थी रामगढ़ताल थाने की पुलिस टीम
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुआ हादसा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई दारोगा संतोष कुमार की मौत
परतावल। कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र में दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम का स्कार्पियो श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में रामगढ़ताल थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाने की पुलिस टीम जालसाजी के एक मामले में दबिश देने खड्डा थाना क्षेत्र में गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, उप निरीक्षक संतोष कुमार, महिला उपनिरीक्षक गीता, चालक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे जब टीम श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण स्कार्पियो पहले डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल दारोगा संतोष कुमार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। संतोष कुमार बिहार के सिवान जिले के सहसराव गांव के निवासी हैं।
हादसे में घायल एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और दारोगा गीता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की स्थिति खतरे से बाहर है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।