फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police registered an FIR based on the wife's complaint; the accused has been arrested.

Maharajganj News: पति ने ही लगाई थी साड़ी सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर में आग

Sun, 18 Oct 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Police registered an FIR based on the wife's complaint; the accused has been arrested.
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर महराजगंज मार्ग स्थित आकांक्षा साड़ी सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर में बृहस्पतिवार की रात लगी आग संचालक के पति ने ही लगाई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे हट्ठी माता मंदिर के समीप स्थित आकांक्षा साड़ी सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर में आग लग गई थी। आग की सूचना मिलने पर दुकान मालिक पुष्पा सिंह और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान में रखी साड़ियां, कॉस्मेटिक और अन्य सामान जलकर राख हो गए थे। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन

दुकान में आग लगने के मामले में पुष्पा सिंह ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि पति-पत्नी के बाद विवाद है। लंबे समय से दोनों अलग रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिन में पति-पत्नी में बहस हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी पति गिरजेश सिंह पुत्र रामाज्ञा सिंह निवासी मुंडेरी चौबे, थाना कोठीभार व हाल पता छातीराम वार्ड-12 थाना श्यामदेउरवां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed