फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police officers conducted foot patrols in the town and inspected hotels and business establishments.

Maharajganj News: पुलिस अधिकारियों ने नगर में पैदल गश्त कर होटल व प्रतिष्ठानों की जांच की

Fri, 24 Jul 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police officers conducted foot patrols in the town and inspected hotels and business establishments.
निचलौल। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविन्द्र कुमार सिंह और पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की शाम नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान होटल, दुकान एवं अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों के अचानक दुकानों और होटलों पर पहुंचने से कुछ देर के लिए व्यापारियों और संचालकों में हलचल मच गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क है। निचलौल इंडो-नेपाल सीमा से सटा क्षेत्र होने के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाती है और समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पैदल गश्त के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकांश दुकानों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले, जबकि जिन स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए, उन्हें तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई।

अधिकारियों ने व्यापारियों और नागरिकों से सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए तथा उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed