{"_id":"65fe829cb47097dfdf029ffc","slug":"police-issued-a-warning-to-the-bigots-by-setting-up-a-chaupal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118473-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस चौपाल लगाकर मनबढ़ों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस चौपाल लगाकर मनबढ़ों को दी चेतावनी
Sat, 23 Mar 2024 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के दो विवादित गांवों में पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। ग्रामीणों की समस्याए सुनीं और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं त्योहार में खलल डालने वाले मनबढ़ों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर कबेलवा और कोहडवल गांव में पिछले कई होली त्योहार पर कुछ लोगों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो चुके हैं। ऐसे में इन दोनों विवादित गांवों में पुलिस टीम की ओर से चौपाल लगाई गई। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की सबसे पहले समस्याओं को सुना गया। फिर उन्हें तत्काल समाधान करने के लिए आश्वासन देते हुए रणनीति बनाई गई। उसके बाद ग्रामीणों से होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपील की गई। इस दौरान कुछ त्योहार पर विवाद करने वाले संदिग्धों की पहचान भी की गई। उन्हें चेतावनी दी गई, कि त्योहार में खलल डालने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।