{"_id":"655fa99b2392a8e39707c176","slug":"police-inspired-to-maintain-the-dignity-of-the-flag-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10129-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया
पुलिस लाइंस समेत सभी थानों में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर कर्मियों को संबोधित किया। पुलिस महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाया एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरूप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु द्वारा 23 नवंबर 1952 में सर्वप्रथम उप्र पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उप्र पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
इसी क्रम में जनपद के सभी थाना, चौकियों में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को झंडा दिवस पर शपथ दिलाकर पुलिस झंडे की शान बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया।