फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police in alert mode for Independence Day and Janmashtami

Maharajganj News: स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के लिए पुलिस अलर्ट मोड में

Thu, 14 Aug 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Police in alert mode for Independence Day and Janmashtami
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते पुलिस को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने के आदेश दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद के सभी थानों को होटल, ढाबा, सराय और अन्य संदिग्ध स्थानों की नियमित और गहन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी थानों द्वारा निरंतर पैदल गश्त की जा रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस सादे वस्त्रों में भी तैनात रहेगी और अलर्ट मोड में निगरानी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

विशेष रूप से भारत-नेपाल सीमा से सटे थानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्र के थाने सशस्त्र सीमा बल के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करें और पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार चेकिंग करे। यह कदम सीमा पार से किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को देखने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि महराजगंज पुलिस जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसके साथ ही, पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पर्वों के दौरान जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करें और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed