फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police did not reach the criminals involved in the robbery even after nine days

Maharajganj News: नौ दिन बाद भी लूट कांड से जुड़े अपराधियों तक नहीं पहुंची पुलिस

Thu, 19 Oct 2023 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police did not reach the criminals involved in the robbery even after nine days
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा जंगल में 10 अक्तूबर को गोली मारकर लूट का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर स्थित लेहड़ा जंगल में 10 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे युवक को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटने के मामले में नौ दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। लुटेरे अब भी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। पुलिस ने कई पहलुओं को जांच में शामिल करते हुए आगे बढ़ रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

गोरखपुर क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अभिमन्यु यादव अपने साथ रामआशीष साहनी के साथ 10 अक्तूबर की सुबह गोरखपुर से बृजमनगंज की तरफ जा रहे थे। फरेंदा बृजमनगंज जंगल मे पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। फायरिंग में अभिमन्यु की जांघ में गोली लगी थी। सूत्र बता रहे हैं कि दोनों युवक लूट कांड में असली रकम की जानकारी नहीं दे रहे थे। साथ ही पुलिस के कई सवालों में अटक भी रही थी। पुलिस हवाला के एंगल पर भी जांच कर रही है। लूट की रकम दो लाख से ज्यादा होने का अनुमान है। प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें घटना के अनावरण के लिए लगी हुई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed