फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police arrested a man with a reward of 10,000 rupees.

Maharajganj News: 10 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a man with a reward of 10,000 rupees.
फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दस हजार के इनामी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी दीपक गुप्ता (36) पुत्र राजदेव, निवासी उटिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर को काफी समय से पुलिस तलाश रही थी। आरोपी को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह जगह छाप मार रही थी। गठित टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed