{"_id":"61003de88ebc3e58763c7cbb","slug":"police-arrest-two-accused-maharajganj-news-gkp403442161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपकर्मी से रंगदारी मांग रहे आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपकर्मी से रंगदारी मांग रहे आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पेट्रोल पंप कर्मी को परेशान कर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को दोपहर बाद 2 बजे मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में सच्चाई उजागर हुई। आरोपित ने पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया। बीते पांच मई की रात में नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा के पास नहर किनारे शैलेंद्र निवासी सिसवा बाबू (पेट्रोल पंप मैनेजर गौनरिया) को रोककर तमंचे व खिलौना पिस्टल लाइटर के दम पर लूट की कोशिश की गई। शैलेंद्र की तलाशी लेने पर उसके पास कुछ नहीं मिला तो तमंचे व खिलौने पिस्टल लाइटर के दम पर ही उनकी नग्न वीडियो बनाई गई और धमकी देते हुए कहा कि इस घटना के बारे में अगर किसी को बताओगे तो यह वीडियो वायरल कर देंगे। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। इतना कह कर उनके मोबाइल में लगा सिम व चिप छीन लिए तथा उसी चिप से उनकी फोटो निकालकर 8 जून -2021 को मिठाई के डिब्बे में उनकी फोटो को पैक कर उनके घर के सामने फेंक दी। इस घटना के बाद दोनों आरोपितों द्वारा 17 जून 2021 को भोर में केएनडीएम कॉलेज के पास एक व्यक्ति को रोककर उसका मोबाइल छीन लिया। उसी छीने हुए मोबाइल से पेट्रोल पंप के मैनेजर शैलेंद्र कुमार के मोबाइल पर 20 जून 2021 की शाम 8.00 बजे में फोन करके वीडियो वायरल न करने के लिए 5 से 6 लाख की रंगदारी मांगी। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने चिउरहा नहर से आरोपित आकाश कुमार निवासी धनेवा धनेई सुकठीया टोला थाना कोतवाली एवं मुसद्दीकुल निवासी खोपती खांडा थाना सुपचर जिला-धुबरी असम को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 315 बोर के देसी तमंचा व दो अदद 315 बोर जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। दूसरे अभियुक्त के पास से एक अदद पिस्टल (खिलौना लाइटर) तथा दोनों के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। दोनो को जेल भेज दिया गया।