{"_id":"69236ee8f13e9671af027647","slug":"police-administration-defeated-media-xi-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-164969-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस प्रशासन ने मीडिया एकादश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस प्रशासन ने मीडिया एकादश को हराया
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को पुलिस प्रशासन एवं मीडिया एकादश टीम के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मैच में पुलिस प्रशासन की टीम विजेता बनी। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ अंकुर गौतम ने मेडल, ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सर्वप्रथम पुलिस प्रशासन टीम के कप्तान सीओ अंकुर गौतम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मीडिया टीम के कप्तान अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने निर्धारित 15 ओवरों में 73 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पुलिस प्रशासन टीम के कप्तान सीओ अंकुर गौतम और उनकी टीम ने 8.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
उद्घोषक की भूमिका कामरान खान एवं अंपायर की भूमिका अनुज यादव और प्रिंस सिंह ने निभाई। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, थानाध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव, थानाध्यक्ष सोनौली अजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बरगदवा योगेंद्र माैजूद रहे।