फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   POCSO Act accused who escaped from police custody arrested

Maharajganj News: पुलिस हिरासत से फरार पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act accused who escaped from police custody arrested
पुलिस टीम ने धरमौली नहर पुल के पास से दबोचा
विज्ञापन

28 फरवरी को न्यायालय में पेशी के बाद फरार हो गया था आरोपी
परतावल। पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के आरोपी को शनिवार को कोतवाली, श्यामदेउरवा थाना पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुंदूर गांव निवासी किशन साहनी पर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और यौन शोषण के आरोप में थाना श्यामदेउरवा में दिसंबर 2025 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़, अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप है कि आरोपी एक ही किशोरी को दो बार भगा ले गया था।
विज्ञापन

28 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर फरेंदा न्यायालय में पेशी के लिए लाई थी। पेशी के बाद उसे जेल पहुंचाने के लिए हेड कांस्टेबल उदयभान कुशवाहा और होमगार्ड नंदकिशोर बाइक से ले जा रहे थे। रास्ते में आरोपी ने लघुशंका का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई और अचानक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर खेत की ओर भाग निकला। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो थानों की पुलिस, एसओजी और स्वॉट टीम कर रही थी तलाश

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली, श्यामदेउरवा थाना पुलिस, एसओजी व स्वॉट टीम को लगाया गया। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई और नेपाल सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग शुरू की गई। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने धरमौली नहर पुल के पास से आरोपी किशन साहनी को गिरफ्तार कर लिया।


उधर, पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल उदयभान कुशवाहा और होमगार्ड नंदकिशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। हेड कांस्टेबल उदयभान की तहरीर पर फरार आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed