फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pm narendra modi will in mahrajganj on 28 feb

पीएम मोदी की धनेवा में 28 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां तेज

Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi will in mahrajganj on 28 feb
पीएम मोदी की धनेवा में 28 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां तेज
विज्ञापन

महराजगंज। धनेवा में 28 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के संबंध में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम और एसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से जनसभा व हेलीपैड स्थल पर सभी प्रबंध समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार को विशेष सुरक्षा दस्ता (एसपीजी) के साथ जनसभा और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हेलीपैड स्थल से लेकर जनसभा स्थल तक सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं। स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। आग से बचाव के संबंध में वाहनों के साथ कर्मियों की तैनाती की जाए। पार्किंग आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। कार्यक्रम में आने वालों की सघन जांच की जाए।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगाए गए कर्मचारी बिना जांच किसी को जनसभा स्थल में प्रवेश न करने दें। सभी अपने निर्धारित स्थल पर तैनात रहें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार का चूक नहीं होनी चाहिए। विशेष सुरक्षा दस्ते से आए कर्मियों ने भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed