{"_id":"62829a93e457456daf0faac8","slug":"pm-modi-reached-nepal-amid-slogans-of-bharat-mata-ki-jai-and-namo-namo-maharajganj-news-gkp4370949116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता की जय और नमो-नमो के नारों के बीच नेपाल पहुंचे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता की जय और नमो-नमो के नारों के बीच नेपाल पहुंचे पीएम मोदी
विज्ञापन
बौद्ध भिक्षुओं को उपहार भेंट करते हुए पीएम मोदी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
भारत माता की जय और नमो-नमो के नारों के बीच नेपाल पहुंचे पीएम मोदी
सोनौली (महराजगंज)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारत माता की जय और नमो-नमो के नारों के बीच भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी पहुंचे। यहां नेपाल की सरकार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।
लुंबिनी में मायादेवी मंदिर में पूजा के बाद पीएम मोदी बाहर निकले तो लोग उनकी एक झलक को आतुर हो उठे। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय और भारतीय मूल के नेपाली नागरिकों ने भारत माता की जय और नमो-नमो के नारे लगाए। पीएम में यहां कुछ लोगों से मुलाकात भी की। लोगों ने उन्हें उपहार दिया और आटोग्राफ लिए। भारतीय प्रधानमंत्री ने भीड़ में खड़े एक बच्चे के सिर पर हाथ फेरकर दुलारा।
बुटवल निवासी नीरज बराल ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री का अपनापन देखकर नेपाल के लोग गदगद हैं। बेलहिया के श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि सोमवार को नेपाल में उत्सव जैसा माहौल रहा। भैरहवां के श्रीचंद गोयनका ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आएगी।