{"_id":"620feea8eb8fdb4d7141af6d","slug":"pm-meeting-arrangment-maharajganj-news-gkp427395048","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी तेज
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित दौरा जिले में फरवरी माह के अंत तक हो सकता है। स्टेडियम में पीएम चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसे देखते हुए इंतजाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर प्रशासन की नजर है। शुक्रवार को स्टेडियम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं एसपी प्रदीप गुप्ता पहुंचे। यहां पर स्टेडियम की क्षमता आदि के बारे में जानकारी ली।
प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार संभावित चुनावी रैली की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि हेलीपैड समेत अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। आयोग से मिले दिशानिर्देश के अनुसार सभी गतिविधियां संचालित की जा रही है।