{"_id":"68b365c97e6eeab1b10a0e31","slug":"players-protested-against-the-poor-condition-of-the-playground-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-158370-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खेल मैदान की बदहाली पर खिलाड़ियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खेल मैदान की बदहाली पर खिलाड़ियों ने जताया विरोध
विज्ञापन
परतावल। क्षेत्र के श्यामदेउरवा में स्थित महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम की बदहाली से आक्रोशित राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कहा कि मैदान में जगह-जगह गड्ढे हैं, और मैदान झाड़ी झंखाड़ से पटा है। इसके अलावा कोई समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यहां खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा हर समय बना रहता है।
प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वाले उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार की ओर से ब्लॉक स्तरीय, जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय एवं राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल रामपुर चकिया निवासी रंजीत, श्यामदेउरवा निवासी अर्चना भारती, सुनैना प्रजापति, मंटू, कुलदीप इत्यादि ने कहा कि हम रोज अभ्यास करने आते हैं, लेकिन मैदान की स्थिति देखकर मायूस हो जाते हैं।
बिना उचित सुविधाओं के हम प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कैसे कर पाएंगे। मैदान की बदहाली को लेकर कई बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत भी हुई, मगर केवल आश्वासन ही मिला। मैदान की हालत सुधरे बिना आने वाली पीढ़ी का खेल भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
विज्ञापन
रामपुर चकिया के रंजित ने बताया कि हमारी ग्राम सभा में अभ्यास करने के लिए खेल मैदान नहीं है, जिसके कारण गांव के सभी खिलाड़ी श्यामदेउरवा में स्थित मिनी स्टेडियम में प्रतिदिन खेल अभ्यास करने जाते हैं। मगर वहां उगी हुई घास, ऊबड़ खाबड़ मैदान में फैले कूड़ा करकट व अपशिष्ट पदार्थ व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं।
गंदगी के कारण मिनी स्टेडियम मच्छरों एवं जहरीले सांपों कर घर बन चुका है। और तो और खेल मैदान में बिजली की व्यवस्था नहीं होने यहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लाखों की लागत से बनाए गए मिनी स्टेडियम का कोई फायदा स्थानीय खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं अभ्यास के दौरान कई बार चोट भी लग जाती है,जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है।