फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Plastic waste management unit to be set up in Dharmauli with an expenditure of Rs 16 lakh

Maharajganj News: 16 लाख से धरमौली में लगेगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट

Tue, 30 Dec 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste management unit to be set up in Dharmauli with an expenditure of Rs 16 lakh
ठूठीबारी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत शासन ने ठूठीबारी ग्राम पंचायत को बड़ी सौगात दी है। ग्राम पंचायत में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट लगाई जाएगी। इसके लिए कुल 16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। विभाग यूनिट लगाने की तैयारियां में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी पिंटू रौनियार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अंतर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट की स्थापना धरमौली गांव में स्थित आरआरसी सेंटर के बगल में होगी। इससे एक तरफ गांवों के स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करने से पंचायत की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

इसके लिए कंप्रेस मशीन, कटिंग मशीन लगेगी। साथ ही प्लॉस्टिक का दाना बनाया जाएगा। इस कुटीर उद्योग में गांव के दो दर्जन बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
बताया गया है कि ठूठीबारी ग्राम सभा समेत क्षेत्र से प्लास्टिक की बोतल, ढक्कन, प्लास्टिक के बोरे, पालिथिन, प्लॉस्टिक के टूटे-फटे जूते चप्पल और प्लास्टिक कचरे की खरीदारी कर वैज्ञानिक तरीके से छंटाई, कटाई करके दाना बनाकर प्लॉस्टिक कंपनियों को निर्यात किया जाएगा। ठूठीबारी के ग्राम प्रधान अजीत कुमार ने बताया कि ठूठीबारी कस्बे में प्लास्टिक कचरा पर्यावरण संरक्षण में बाधक बन रहा था। वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट लगने से कचरा मुक्त गांव, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और रोजगार सृजन के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed