फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   plantetion

पीएम-पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के घर लगेंगे सहजन के पौधे

Sat, 27 Jul 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
plantetion
पीएम-पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के घर लगेंगे सहजन के पौधे
विज्ञापन

नौ अगस्त को मनरेगा के तहत प्रत्येक लाभार्थी के घर दो पौधे लगवाने की है योजना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों के घर के पास ग्राम्य विकास विभाग सहजन के दो-दो पौधे लगवाएगा। इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस पहल से जिले भर में सहजन के 50,702 पौधे लगेंगे।
जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल इन दिनों ने वृक्षारोपण कार्य का नियमित रूप से पर्यवेक्षण कर रहे हैं। वृक्षारोपण को लेकर विभागों को दिए गए लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में भी नियमित पहल की जा रही है। इसी क्रम में अब मनरेगा के तहत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर के पास भी दो-दो सहजन के पौधे लगाए जाएंगे। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के 22,062 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के 3,289 लाभार्थी हैं। कुल 25,351 लाभार्थियों के घरों के पास दो-दो पौधों के हिसाब से सहजन के कुल 50,702 पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लाभार्थियों के घर सात अगस्त को ही पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा उपेंद्र पाल ने बताया कि सहजन के पौधों का नर्सरियों से उठान शुरू करा दिया गया है। विभाग की मंशा है कि सात अगस्त तक पौधे लाभार्थियों के घर पहुंचा दिए जाएं। ताकि नौ अगस्त को पौधरोपण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed