फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pickup truck loaded with 70 sacks of fertilizer seized; driver detained.

Maharajganj News: 70 बोरी खाद से लदी पिकअप बरामद, हिरासत में चालक

Fri, 31 Jul 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck loaded with 70 sacks of fertilizer seized; driver detained.
70 बोरी खाद को नेपाल पहुंचाने की फिराक में था गोरखपुर निवासी चालक
विज्ञापन

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज होगी प्राथमिकी
नौतनवा। क्षेत्र के पैसिया बाबू स्थित पावर हाउस के पास से बृहस्पतिवार के तड़के करीब 4 बजे एक पिकअप चालक को वाहन में लदे 70 बोरी खाद के साथ हिरासत में लिया गया। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप से भारी मात्रा में खाद की खेप नेपाल भेजी जानी है। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी, चौकी प्रभारी संपतिहा जयप्रकाश सिंह एवं एसएसबी के एएसआई एम जितेन मिथेई के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पैसिया बाबू स्थित पावर हाउस के पास पहुंच आने-जाने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान नेपाल सीमा की ओर ले जाने की फिराक में खाद लदी एक पिकअप को रोका गया। मौके से वाहन में मौजूद चालक को भी टीम ने धर दबोचा। खाद के संबंध पूछताछ करने पर पिकअप चालक मंटू उपाध्याय निवासी मोहनपुर पोस्ट उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन और खाद को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि खाद बरामदगी के संबंध में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कागजी प्रक्रिया विचाराधीन है। आदेश निर्गत होते ही पकड़े गए वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed