फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pharmacist transferred after expired syrup found, warning to MoIC

Maharajganj News: एक्सपायर्ड सिरप मिलने पर फार्मासिस्ट का तबादला, एमओआईसी को चेतावनी

Mon, 08 Sep 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist transferred after expired syrup found, warning to MoIC
दवाओं की जांच करते डीएम।
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को पीएचसी बागापार व पीएचसी चौक में आयोजित आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चौक पीएचसी पर एक्सपायर सिरप मिलने पर डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट का तबादला कर दिया।
विज्ञापन

डीएम पहले चौक पीएचसी पहुंचे जहां दवाओं के रखरखाव में कमी पाई गई। डाइसाइक्लोमाइन सिरप एक्सपायर होने के बावजूद स्टॉक में पाए जाने पर जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट रमेश का एक वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही करने के साथ उनका तबादला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा कर दिया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने एमओआईसी डॉ. राम स्वरूप को चेतावनी जारी करते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि दवाओं के स्टाॅक की जांच कराने के बाद ही मरीजों को वितरण करने के लिए एसओपी जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यालय के भवन में पड़े कबाड़ की नीलामी कर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात भी की। तेतरा देवी ग्राम महेशपुर पेट में दर्द होने के कारण भर्ती थीं, उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि इलाज के उपरांत उन्हें आराम मिल गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मरीजों से भी संवाद किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डाॅ. केपी सिंह, डाॅ.आश्रय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed