{"_id":"6a457a7fa691d0f5160cf7d9","slug":"permanent-helipads-to-be-constructed-in-12-blocks-land-identified-maharajganj-news-c-206-1-go11002-180321-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 12 ब्लाकों में तैयार होंगे स्थायी हेलीपैड, जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 12 ब्लाकों में तैयार होंगे स्थायी हेलीपैड, जमीन चिह्नित
विज्ञापन
26 मीटर चौड़ाई व लंबाई के भूखंड संयुक्त टीम ने किया चिह्नित
हेलीपैड व पहुंच मार्ग का निर्माण, लोनिवि से 12 करोड़ का प्राक्कलन
महराजगंज। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक हेलीपैड बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके लिए भूमि चिह्नांकन के अलावा लोक निर्माम विभाग की तरफ से 12 करोड़ रुपये का प्राक्कलन भी तैयार कर लिया गया है। लोनिवि के एक्जक्यूटिव इंजीनियर राजकुमार मिश्रा ने बताया कि शासन की अनुमति के आधार पर इसी माह निविदा आमंत्रित की जाएगी।
चुनावी मौसम में स्टार प्रचारक व वीआईपी गतिविधि क्षेत्रों में बढ़ जाती है। हर दिन कई-कई नेताओं के कार्यक्रम व रैलियों का आयोजन होता है। इसके मद्देनजर जनपद में 12 ब्लॉकों में स्थाई हेलीपैड तैयार करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार ने जनवरी 2026 में सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर स्थाई हेलीपैड के लिए जमीन चिह्नित करने का पत्र जारी किया था। इसके बाद सभी विकास खंडों में जमीन चिह्नित करने के लिए सीडीओ ने संयुक्त टीम गठित की। संयुक्त टीम ने जमीन चिह्नित करते हुए प्राक्कलन भी तैयार कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। रिपोर्ट को शासन को भेजा गया है।
सीडीओ की ओर से गठित टीम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एआरटीओ, संबंधित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ व अन्य शामिल रहे। टीम ने तय मानक के आधार पर भूमि चिह्नित करने व प्रत्येक ब्लॉक का प्राक्कलन तैयार कर उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन
यहां बनेंगे हेलीपैड
हेलीपैड निर्माण के लिए आसपास बिजली के तार व वृक्षों की पर्याप्त दूरी का मानक तय था। चिह्नांकन में यह ध्यान रखा गया कि मुख्य मार्ग से हेलीपैड की दूरी अधिक न हो। 26 मीटर लंबाई व इतने ही मीटर चौड़ाई के भूखंड हेलीपैड के लिए तय किए गए हैं। महराजगंज सदर में पुलिस लाइन, सिसवां में वार्ड नंबर एक सबयां, घुघली में बैरिया गांव, निचलौल में राजा रतन सेन इंटर कॉलेज, मिठौरा में महंत अवैद्यनाथ स्टेडियम चौक बाजार, धानी में कोइलाडाड़, बृजमनगंज में आदर्श इंटर कॉलेज, लक्ष्मीपुर में बनरसिहा कला, नौतनवां में मुड़िला,फरेंदा में जयपुरिया कॉलेज व पनियरा में जीजीआईसी ग्राउंड में स्थान चिह्नित हुआ है।
वर्जन
जनपद के सभी विकास खंडों में स्थायी हेलीपैड व पहुंच मार्ग के लिए भूमि चिह्नित कर प्राक्कलन सहित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। अनुमति मिलते ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। जनपद का पूरा प्रोजेक्ट 12 करोड़ रुपये की लागत का है।
- राजकुमार मिश्रा, एक्सक्यूटिव इंजीनियर, लोनिवि, महराजगंज।
-- -- -- --
हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन का चिह्नांकन व प्राक्कलन तैयार कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है। इस माह अनुमति मिलने की संभावना है। स्थायी हेलीपैड उपलब्ध होने से स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय होने पर अस्थायी हेलीपैड बनाने की मशक्कत प्रशासन को नहीं करनी पड़ेगी। एक हेलीपैड पर अगर किसी दल के स्टार प्रचारक उतर रहे हैं तो दूसरे दल के स्टार प्रचारकों को अन्य विकल्प दिया जा सकेगा।
- महेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ, महराजगंज।